भारतीय फिल्म संगीत के स्वर्णिम काल का पहला अध्याय जिनके योगदान के बिना हमेशा अधूरा ही रहेगा, ऐसे महान संगीतकार नौशाद के सदाबहार गीतों का यह खजाना संगीत प्रेमियों के मनोरंजन में समर्पित।

⋇ संगीत:

⋇ गीत:

video load time: 2-5 sec

  अपने पसंदीदा गीतों का आनंद लीजिए!

  आग में तपने के बाद जो निखरे नहीं वो सोना कैसा? बचपन में संगीत सिखने के लिए नौशाद ने पता नहीं क्या क्या पापड बेले - घरवालों का विरोध सहा, फुटपाथ पे रहे, धूप में खाली पैर कितने चक्कर काटें, भूखे पेट भी सोये और चोरी छुपे शास्त्रीय संगीत सीखते रहे। बचपन में संगीत का इतना आकर्षण था की लखनौ के एक मोहल्ले में संगीत-साजों की एक दुकान में साफ-सफाई का काम किया करते। संगीत के प्रति उनकी लगन देखकर दुकान के मालिक ने उन्हें एक हारमोनियम उपहार रूप में दिया जो उनके अब्बाने घर के बहार फेंक दिया। इसके बाद नौशाद घर छोड कर बम्बई चले आये जहाँ कडी मेहनत के बाद इनके जिंदगी का सुरीला सफर शुरू हुआ जो ६ दशकों तक हिंदी सिनेमा जगत पे छाया रहा।


  नौशाद की धुनों में भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय संगीत की आत्मा बसती थी। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत तथा लोक संगीत के आधार पर बनायी हुई उनकी धुनें काफी लोकप्रिय हुई। पद्मभूषण नौशाद ने जिन फिल्मों को संगीत दिया उनमें २६ सिल्वर जुबिली हिट, ९ गोल्डन जुबली हिट और ३ डायमंड जुबिली हिट शामिल है। उनका कहना था की जैसे समय गुजरता गया, फिल्मों में सितार, शहनाइयों की आवाज कम होती गई और लडाई, पिस्तौल, तोपों का शोर बढता चला गया और फिल्मों में संगीत देने की उनकी चाह कम होती गई। मोहम्मद रफी के अचानक गुजर जाने के बाद नौशाद काफी दुखी हुए। उनकी धुनें लोकप्रिय बनाने में रफिसाहब का काफी योगदान था।

  एक जमाना था जब बम्बई में संगीत सिखने के लिए आये हुए नौशाद को रहने के लिए घर नहीं था... आज एक घर ऐसा नहीं जहाँ इनकी धुनें बजती नहीं... यह है भारतीय संगीत का कमाल और संगीतकार की महानता !

  #oldhindisongs #puranegane #naushadsongs

  ⮞ अन्य संगीतकारों के गीत यहाँ से चुनिए -

संगीतकार सलिल चौधरी के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार मदन मोहन के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार एस. डी. बर्मन के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार रोशन के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार आर. डी. बर्मन के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार सी. रामचंद्र के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार रवि के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार खय्याम के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार हेमंतकुमार के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार चित्रगुप्त के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार ओ. पी. नैय्यर  के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार जयदेव के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार वसंत देसाई के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार शंकर-जयकिशन के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी के लोकप्रिय गीत-वीडियो
संगीतकार एस. एन. त्रिपाठी के लोकप्रिय गीत-वीडियो

  ⮞ संगीत खजाने के कुछ अन्य मोती-

फिल्मी भक्ति गीत
फिल्मी नृत्य गीत
फिल्मी युगल गीत
फिल्मी बाल गीत
 तन्हाई भरे फिल्मी गीत
फिल्मी हास्य गीत
लता मंगेशकर लोकप्रिय गीत
आशा भोसले लोकप्रिय गीत
मोहम्मद रफी लोकप्रिय गीत

  ⮞ For the lovers of English music-

Popular Rock Stars
Popular Rock Bnads
Popular Movie Scenes
Popular Rock Bnads
Popular Movie Scenes
English Audio Songs