सलिल चौधरी की यह विशेषता रही की गानेवाले की क्षमता के अनुसार वे अपनी धुनें बनाते। उनकी कई धुनें थी गाने के लिए बडी कठिन लेकिन सुनने में बडी मीठी। फिल्म संगीत के सुनहरे दौर के एक असामान्य प्रतिभा के धनी, सलिल चौधरी के कुछ अजरामर गीत सुनिए।
अपने पसंदीदा गानों का आनंद लें। हिंदी फिल्मों के स्वर्णिम काल के लोकप्रिय गीतों का खजाना अब Google Playstore पर भी। डाउनलोड करें यह ऐप-गीत बहार: The Garden of Songs 
१९५८ में लॉस ऐंजेलिस में हुई वो घटना क्या आपको याद है ? हिंदुस्तानी साज बेचनेवाले एक अमेरिकन दुकान में नवयुवक सलिल एक खास संगीत-सितार खरीदने गये और वहाँ उन्होंने उसे बजाकर देखा। उनके सितारवादन से दुकानदार इतने खुश हुए की वोह सितार उन्होंने सलिल चौधरी को उपहार रूप में दे दिया और कहा,"इतने सितार मैंने सुने है लेकिन आपका वादन तो पंडित रविशंकर के श्रेणी का है।" वोह सितार लेके सलिलदा भारत पधारे। फिल्म 'परख' का वो गाना - ओ सजना, बरखा बहार आयी में जो सुर सुननेवाले के दिल को झंकारते हैं, वो सुर उसी वीणा से सलिलदा ने निकाले हुए है।
बहुमुखी प्रतिभा के मालिक सलिल चौधरी एक गीतकार, लेखक, फिल्म समीक्षक, संगीतकार सबकुछ थे, लेकिन दुनिया उन्हें जानती है उनके महान संगीत के लिए। वे वैश्विक साम्यवाद के पुरस्कर्ता थे, इसलिए उनके संगीत में केवल बंगाली ही नहीं बल्कि पंजाबी, कश्मीरी, यूरोपीय तथा पाश्चात्य संगीत का भी प्रभाव दीखता है। उनके पिता के पास western classical संगीत का बहुत बडा संग्रह था। यही कारण है सलिलदा के संगीत में काफी मात्रा में विविधता दिखाई पडती है। उनके संगीत में स्केल के इतने उतार-चढाव हुआ करते थे कि कुशल गायकों को भी उनका गाना रिकार्ड करने में कई रीटेक लेने पडते। सलिल चौधरी ने लता जी जैसे हरफनमौला गायिका से कई जटिल गीत गवा लिए (जैसे फिल्म 'मधुमती') और मुकेश जैसे मंद सप्तक में गानेवाले गायक के लिए कई सुगम गीत भी बनाये (जैसे फिल्म 'आनंद'), लेकिन हर किस्म के उनके गीत मधुरता एवं गेयता से परिपूर्ण हुआ करते थे।
Salil Choudhury, a name synonymous with melodic brilliance and orchestral innovation, stands as one of the most influential composers in the history of Hindi cinema. His music, known for its exquisite blend of classical ragas, folk melodies, and Western orchestration, continues to captivate listeners even decades after its creation. Salil Choudhury's journey into the world of music was marked by his early exposure to a variety of musical forms. He had an innate understanding of music’s ability to evoke emotions and convey complex narratives, a quality that set him apart from many of his contemporaries. Over the course of his career, Salil Choudhury crafted a body of work that transcended boundaries, leaving a lasting imprint on Bollywood’s musical landscape. His sound was distinctive, with an ability to weave diverse influences into a cohesive musical experience that was both modern and deeply rooted in tradition.
Some of the most melodious songs of Salil Choudhury are: O Sajna Barkha Bahaar Aayi, Zindagi Kaisi Hai Paheli Haay, Maine Tere Liye Hi Saat Rang Ke Sapne Chune, Ja Re Ja Re Ud Ja Re Panchhi, Rajnigandha Phool Tumhare, Suhana Safar Aur Yeh Mausam Hasin, Tasveer Teri Dil Mein, Kahin Door Jab Din Dhal Jaye, Dil Tadap Tadap Ke Kah Raha Hai , Ghadi Ghadi Mora Dil Dhadke
♫ To enjoy the treasure of popular songs from the Golden era of Hindi films, install this app from Google Playstore:
गीत बहार: The Garden of Songs.
⮞ अन्य संगीतकारों के गीत यहाँ से चुनिए -
⮞ फिल्म संगीत की सुरीली धरोहर से :-















































Most entertaining on finger tip.Thanks a lot for such fantastic work and vision.
ReplyDeleteo sajana barakha bahaar aayee song is from film 'Parakh' and not from 'Madhumati' as narrated above, that may please be noted.
ReplyDeleteThanks for the correction!;;)
DeletePlease add few songs of film mohar and samundar in madan mohan
ReplyDeleteGreat! It is amezing audio visual treat of music! Thanks to all Indian cinema legents of the past era!
ReplyDeletenitin mathure.
A great facility for old song lovers. Thank you, very much.
ReplyDeleteबहोत ही बढ़िया लिंक है, रोज रात को सिरहाने रखकर सुमधुर गानो का आनंद लेता हूं और तनावमुक्त हो जाता हूँ।
ReplyDeleteइतना अनमोल खजाना पाकर मै धन्य हो गया। मानो मैं दुनिया का सबसे अमीर आदमी बन गया।
ReplyDeleteVery Good & creative collection at one place
ReplyDeleteवाह! क्या लिंक है यह जैसे अल्लाहदीन का जादुई चिराग़ बस जो (गीत) चाहा सुननें के लिए सामने आ गया। ह्रदय से आभारी हूँ
ReplyDeleteबहोत ही बढिया लिंक है पुराने गीतो का खजाना मीला है बहोत बहोत धन्यवाद लिंक बनाने वाले का
ReplyDeleteदिल को छू लेना हो तो सिर्फ पुराने गाने याद हो फिर चाहे +जिसे खुशी या गम में साथ ले लो
ReplyDeletePure Hindusthan ko ek dhagene bandhke rakha hy .wo dhaga hy Latail ka swar.
ReplyDeleteAppreciate the pains taken to compile this magnificent collection of gems
ReplyDeleteGreat collection, feeling very well
ReplyDeleteबहुत सुंदर सिस्टम बनाया है गानों के साथ पुराने वीडियो देख कर यादें ताजा हो गई बहुत पसंद आया l
ReplyDeleteअत्यंत सुंदर जानकारी सलील चौधरी जी के बारे में गुजरी जमाने के बेहतरीन संगीतकारों में से एक... इतना ना मुझसे तू प्यार बड़ा बेहतरीन कंपोजिशन. मोर्जर्ट और शिंफनी की
ReplyDelete