हमारे लिए संगीत का मतलब होता है मनोरंजन लेकिन वसंत देसाई के लिए संगीत का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं अपितु परमात्मा की आराधना रहा, जिसकी झलक हमें उनके सुरों में स्थानों स्थानों पर मिलती है। उनके द्वारा निर्मित फिल्म संगीत विरासत के कुछ अमूल्य रत्नों को सुनिए।
अपने पसंदीदा गानों का आनंद लीजिए! हिंदी फिल्मों के स्वर्णिम काल के लोकप्रिय गीतों का खजाना अब Google Playstore पर भी। डाउनलोड करें यह ऐप-गीत बहार: The Garden of Songs 
वसंत देसाई के ह्रदय में बचपन में हुए संस्कारों के कारण ईश्वर के प्रति दृढ श्रद्धा थी। उनका लालन पालन ऐसे घर में हुआ जहाँ उनकी माताजी सुबह सुबह एकतारी लेकर भक्तिगीत जाती। जिस गाँव में वे बडे हुए वहाँ हमेशा भजन-कीर्तन के सुर वातावरण में गूँजते थे। भगवान को प्रणाम किए बिना वे अपना रोज का काम आरंभ नहीं करते थे।
कौन भूल सकता है वो 'दो आँखे बारे हाथ' फिल्म की प्रार्थना - ए मालिक तेरे बन्दे हम... जो आज भी न केवल हमारे बल्कि हमारे पडोसी देश के भी कई स्कूलों में नियमित रूप से गायी जाती है। संगीतकार वसंत देसाई मराठी थे। उनके दादा भास्कर पारुलेकर प्रसिद्ध कीर्तनकार थे। जिस इलाके में वसंत देसाई बडे हुए वहाँ लोकसंगीत की समृद्ध परम्परा थी। उनकी धुनों में शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत का जो सुरीला संगम दिखता है, उसकी जादू कानों से दिल तक और दिल से रूह में उतर जाती है और बरसों तक बनी रहती है। उनके संगीत की विशेषता यह है कि उनके गानों में हिन्दुस्तानी संगीत के शास्त्रीय राग विशुद्ध रूप से प्रकट होते हैं। फिल्म संगीत में जो इको साउंड हम सुनते है उसे सबसे पहले वसंत देसाई ने ही प्रयोग में लाया था। उनकी हर धुन मधुरता से इतनी परिपूर्ण है मानों हर एक सूर जीवित होकर श्रोता के साथ रू-बरू संवाद करना चाहता हो। प्रतिभा और व्यावसायिक सफलता हमेशा साथ साथ नहीं चलती। संगीतकार वसंत देसाई के जीवन में यह बात स्पष्ट रूप से दिखाई पडती है।
Vasant Desai, a name that resonates with those who appreciate the rich, emotive quality of Indian film music, carved a niche for himself in the golden era of Hindi cinema with his timeless compositions. Vasant Desai’s journey into music began at an early age. His exposure to classical music, both Hindustani and Marathi, laid the foundation for his distinctive sound, which was characterized by its deep emotional appeal, melodic richness, and intricate use of orchestration. Throughout his career, Vasant Desai composed music for a number of iconic films, many of which became landmarks in the history of Indian cinema. Despite being overshadowed at times by other prominent composers of his era, Desai's ability to create music that touched the hearts of his listeners ensured his place among the greats of Hindi film music.
Some of the most popular songs of Vasant Desai are: Humko Man Ki Shakti Dena,Ae Malik Tere Bande Hum,Nain So Nain Naahi Milao,Jhir Jhir Barse Sawani Ankhiyan,Tere Sur Aur Mere Geet,Jeevan Mein Piya Tera Saath Rahe,Jhanak Jhanak Payal Baaje,Dil Ka Khilauna Haay Toot Gaya,Kah Do Koi Na Kare Yahan Pyar,Bole Re Papihara
♫ To enjoy the treasure of popular songs from the Golden era of Hindi films, download this app from Google Playstore:
गीत बहार: The Garden of Songs.
⮞ अन्य संगीतकारों के गीत यहाँ से चुनिए -
⮞ फिल्म संगीत के सुरीले खजाने से :-
















































Very helpful for singer...best site for every one
ReplyDeleteसंगीतकारनिहाय निवडक सुंदर सुंदर हिंदी मराठी गाणी एकत्र आणि एका क्लिकवर उपलब्ध करुन देणा-या प्रतिभाशाली व्यक्तीला खूप खूप धन्यवाद!
ReplyDeleteSuper duper 👌👌👌👌👌👌👌👌👌
ReplyDeleteइन बेनमून संगीतकारों ने विरासत में हमें जो संगीत का खजाना दिया है वह हमारे लिए बड़ी अनमोल विरासत है । धन्य है वह संगीतकारों जिन्होंने संगीत के पीछे अपनी पूरी जिंदगी निकाल दी ।
ReplyDeleteThanks. Enjoyed ,Superb collection. All the Best!
ReplyDeleteLegend & Heritage collections !!!☺
ReplyDeleteवसंत दादा बद्दल माहिती नव्हती ते उत्कृष्ट संगीतकार होते आपण मराठी माणसाची सुंदर रित्या ची माहिती दिली त्याबद्दल आपले धन्यवाद
ReplyDeleteइसमें लक्ष्मण शाहाबादी का न होना मन को व्यथित करता है । कृपया उन्हें भी जोड़ा जाए ।
ReplyDeleteइसी तरह का mp3 collection भी मिल पायेगा क्या..?
ReplyDeleteयहाँ पर आपको हर सुपरहिट फिल्म के गानों का mp3 कलेक्शन मिलेगा जिसे आप काम करते करते भी सुन सकते हो - सुपरहिट फ़िल्में और सदाबहार गानें
DeleteWow, very nice collection, I like this link thanks
ReplyDelete"Sawan ke jhule pade"included in Vasant Desai...It should be in RD Burmans list
ReplyDeleteधन्यवाद, अतिशय चांगली माहिती आपल्यामुळे मिळाली.
ReplyDelete🙏🙏🙏
संगीत फक्त करमणूक नाही तर ती एक ईश्वर साधना आहे..devine feelings🙏🙏
ReplyDelete