हिंदी फिल्मों ने लोगों को खूब रुलाया भी और खूब हंसाया भी। इस प्रकरण में हम हास्य-चर्चा करेंगे। हंसने के लिए थोडा समय निकालिए और देखिए हिंदी फिल्मों के कुछ बेहतरीन हास्य गीत -
अपने पसंदीदा गीतों का आनंद लीजिए! हिंदी फिल्मों के स्वर्णिम काल के लोकप्रिय गीतों का खजाना अब Google Playstore पर भी। डाउनलोड करें यह ऐप-गीत बहार: The Garden of Songs ![]()
हम सब लोग यह बात अच्छी तरह से जानते है कि जीवन के प्रारम्भ तथा अंत में रोना अनिवार्य है, ऐसे होते हुए भी हर कोई वर्तमान क्षण हंसकर बिताना चाहता है। और ऐसे चंद खुशी के पल हमें मिलते भी हैं जो हम औरों के साथ बांटना भी चाहते हैं, शेयर करना चाहते हैं - या तो प्रत्यक्ष या यूट्यूब, वॉट्स एप, ट्विटर आदि माध्यमों के जरिए ! :) जी हाँ, शेयर करना न भूलें !
जीवन में खुशी के दिन कम आते हैं, उसी तरह हिंदी फिल्मों में कॉमेडी फिल्में भी कम बनती हैं और बनती भी है तो हास्य गीत बहुत ही कम बनते हैं। हमारे यहाँ मेहमूद और किशोर कुमार ये दो ऐसे कलाकार हुए हैं जो अपने हास्य अदाकारी से लोगों को घंटों तक हंसाने की क्षमता रखते थे। ज्यादातर फिल्मों में विनोद अंतराल से, कहानी के बीच बीच में हुआ करता था और उस जमाने के हास्य कलाकार बखूबी से अपनी हास्य भूमिका निभाते थे। पट्टे वाली चड्डी पहनने वाले राजेंद्र नाथ, हमेशा गायन के माध्यम से बात करने वाले अमित सेन, नशे में चूर हिचकी देकर बोलने वाले केश्टो मुखर्जी, मिकी माउस स्टाईल में बात करने वाले, सही जगह पर गलत और गलत जगह पर सही डायलॉग बोलने वाले जॉनी वॉकर, सदा किसी न किसी समस्या में डूबे रहने वाले ओमप्रकाश, अपनी भ्रांतिपूर्ण दुनिया में खोये से रहने वाले देवेन वर्मा, अपने निर्विकार चेहरे से व्यंग के बाण चलाने वाले आय. एस. जोहर और अपने एक धक्के से ८-१० लोगों को नीचे गिरा देने वाली टुनटुन... इन सभी कलाकारों ने लोगों का काफी समय तक मनोरंजन किया। अक्सर तो यूँ होता था कि इन कलाकारों को परदे पर सिर्फ देखकर ही लोग हंसने लग जाते।
यद्यपि, 'आँसू भरी है ये जीवन की राहें' यह जीवन की अनिवार्य वास्तविकता है, हर किसी की यही चाह होती है कि इन आँसूओं में से कुछ आँसू खुशी के भी हो।
One of the most beloved and legendary comedy actors from the 1950s and 1960s was Johnny Walker. Known for his distinctive voice, quirky expressions, and impeccable comic timing, Johnny Walker became a household name in the golden age of Hindi cinema. Another iconic figure from this era was Mehmood, who became one of the biggest comedy stars of the 1960s and 1970s. Known for his unique style of slapstick comedy and his ability to play multiple characters in a single film, Mehmood had the ability to transform any scene into a laugh riot, whether through his exaggerated expressions, physical comedy, or witty dialogue delivery. Another well-known name is Kishore Kumar who was able to seamlessly combine humor with music, delivering unforgettable comic performances with a natural flair for both physical comedy and wit.Their legacy continues to influence comic performances in Hindi cinema even today.
Some of the most popular comedy songs of HIndi films are: Ek Chatur Naar Karke Sringar,Sar Jo Tera Chakraye,Eena Meena Deeka,Ri Ri Ka Aaka Raka,Gaana Na Aaya,Zum Zum Kavva Bhi Dholak Bjaye,Ge Ge Geli Jara Timbak Too,Hum Kale Hai To Kya Hua,Muthukodi Kawwadi Hada,Dheere Se Jana Khatiyan Me
♫ To enjoy the treasure of popular songs from the Golden era of Hindi films, download this app from Google Playstore:
गीत बहार: The Garden of Songs.
⮞ संगीत खजाने के कुछ अन्य मोती-
⮞ फिल्म संगीत के सुरीले गुलदस्ते से :-







































Very nice & unique collection.
ReplyDelete