Powered by Blogger.
Have a great day!
Visit again!

हैं सबसे मधुर वो गीत जिन्हें हम दर्द के सुर में गाते हैं - तलत महमूद (BEST SONGS OF TALAT MEHMOOD)

  जिंदगी की कश्मकश में घीरे दिल कि आह बखूबी से बयाँ करने वाली आवाज है - तलत महमूद। उनके गीतों में आज भी वो जादू है की जिन्हें सुनते ही हर कोई उनकी आवाज को खुद की कहानी समझकर गीत गुनगुनाने लगता है। ऐसे ही कुछ दिलकश गीत -

⋇ आवाज:

⋇ गीत:

video load time: 2-5 sec

  अपने पसंदीदा गानों का आनंद लीजिए! हिंदी फिल्मों के स्वर्णिम काल के लोकप्रिय गीतों का खजाना अब Google Playstore पर भी। डाउनलोड करें यह ऐप-गीत बहार: The Garden of Songs

    दैनिक जीवन की शोरगुल से दूर सुकून भरा कोई संगीत आप सुनना चाहते हैं तो तलत महमूद को सुनिए।

  अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें अकेलापन बडा ही अच्छा लगता है, तो आप तलत महमूद के गाने सुनने के असली हकदार है ! जैसे ही तलत महमूद के शांत, मृदु, भावपूर्ण, कम्पन भरे स्वर कानों में गूंजने लगते हैं, हमारा अस्तित्व उस अकेलेपन में, तन्हाई के आलम में पिघल जाता है, हमारा मन नैया बनकर तलत महमूद के सुरों के लहरों पर हिलोरे लेने लगता है... यही कारण है तलत महमूद की आवाज का चहिता वर्ग संगीत प्रेमियों की दुनिया में अपनी अलग पहचान और अपना अलग अस्तित्व रखता है।

  अपनी आवाज के मुताबिक तलत एक सभ्य, सज्जन, आकर्षक और मृदुभाषी व्यक्ति थे। पारिवारिक विरोध के बावजूद उन्होंने गायन का विकल्प चुना। और जैसा कि आम तौर पर होता है, फिल्म उद्योग में पैर जमाने और सम्मान मिलने पर उनके परिवार ने उनके फैसले का देर से स्वागत किया। शुरुआती दौर में तरल आवाज के तलत को कई संगीतकारों ने रिजेक्ट किया। उनके आवाज का जादू पहचानने का श्रेय जाता है संगीतकार अनिल बिस्वास को, जिन्होंने तलत मेहमूद को अपनी नैसर्गिक आवाज में गाने की सलाह दी। ये गाने बहोत चले और हिंदी फिल्म संगीत को एक बेहतरीन गायक मिल गया। अपने सांगीतिक करियर में वे दिलीप कुमार, देव आनंद, राज कपूर, सुनील दत्त आदि कलाकारों की आवाज बने।

  तलत महमूद का जब भी जिक्र होता है, तब मुलायम, रेशमी, मखमली इन शब्दों का हमेशा प्रयोग होता है। भावनाओं की गहराइयों को बया करने वाले आवाज के मालिक, तलत, गजल की शैली को मुख्यधारा में लाने वाले सबसे पहले गायकों में से एक थे। अपनी ओस भरी आवाज की माध्यम से उन्होंने गजल गायन की कला और रूप को बदल डाला। उनकी आवाज ने गजल गायकी का मानों बेंचमार्क प्रस्थापित किया। उनके पश्चात जगजीत सिंग,पंकज उधास, चन्दन दास, तलत अजीज, मेहंदी हसन आदि गजल गायकों ने उनकी शैली का अनुसरण किया।

  तलत महमूद और मोहम्मद रफी ने मिलकर एक गाना गाया था जो काफी लोकप्रिय हुआ - 'दिल की अंधेरी रात में, दिल को न बेकरार कर, सुबह जरूर आएगी, सुबह का इंतजार कर'। इस गाने की तरह दोनों के बीच का स्नेह भी बडा मीठा और दृढ था। मोहम्मद रफी के निधन का समाचार सुनकर तलत बडे व्यथित हुए। उन्होंने कहा था ,"काश ऊपरवाला रफी की जगह मुझे उठा लेता। दुनिया को रफी की बहुत जरूरत है, मेरी नहीं।"

  यह दोहराने की जरूरत नहीं कि जिस शाम को आप, आपकी तन्हाई और तलत का स्वर ये तीनों बातें एक साथ आएगी, वो शाम आपके जीवन की एक यादगार, अविस्मरणीय शाम बन के रहेगी।

  Talat Mahmood’s journey into the world of music was influenced by his early exposure to classical music and ghazals. He began his career in music as a teenager, initially focusing on ghazals, which would become an integral part of his repertoire. His classical training in Hindustani music helped him develop a rich, velvety voice that became his signature.Talat Mehmood's melodious voice, characterized by its unique blend of warmth, tenderness, and emotion, resonated deeply with audiences and made him one of the most beloved playback singers in the country.

  Some of the most popular songs of Talat Mehmood are: Jalte Hain Jiske Liye,Phir Wohi Sham Wohi Gham,Jayen To Jayen Kahan,Shaam-E-Gham Ki Kasam,Humse Aaya Na Gaya,Meri Yaad Mein Tum Na Ansoo Bahan,Dekh Li Teri Khudai,Main Teri Nazar Ka Suroor Hoon,Ae Gham-e-dil Kya Karoon,Raat Ne Kya Kya Khwab Dikhaye

  ♫ To enjoy the treasure of popular songs from the Golden era of Hindi films, install this app from Google Playstore: गीत बहार: The Garden of Songs.

  ⮞ अन्य गायकों के गीत यहाँ से चुनिए -

लता मंगेशकर लोकप्रिय गीत
आशा भोसले लोकप्रिय गीत
सुमन कल्याणपूर लोकप्रिय गीत
मोहम्मद रफी लोकप्रिय गीत
किशोर कुमार लोकप्रिय गीत
महेंद्र कपूर लोकप्रिय गीत
मुकेश लोकप्रिय गीत
लता मंगेशकर : 1960-1975
लता मंगेशकर : 1975-1990
हिंदी ऑडिओ लोकप्रिय गीत

  ⮞ फिल्म संगीत के अनमोल गीत :-

Best songs of 1940 decade
Best songs of 1950 decade
Best songs of 1960 decade
Best songs of 1970 decade
Best songs of 1980 decade
Best songs of 1990 decade
Best Ghazals of All Time

  • दशक-दर-दशक यादगार audio गीतों की सुरीली महफिल 🌹



 सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् की मंगल परिभाषा युगों-युगों से जिसने दुनिया को सिखायी, क्या ऐसे सनातन धर्म के आप भी चहिते हैं? क्या हमारे देश की संस्कृति, परंपरा, सभ्यता और हमारी आधुनिक वैज्ञानिक उन्नति का आपको अभिमान है? तो जुड जाइए इस Telegram ग्रुप से जिसका नाम है - हम हिंदुस्तानी. CLICK TO JOIN


JaiShriram

1 comment:

Hey! Don't spread CORONA but you can share and spread this article and make it viral ! 😊

Popular Posts *click to read*

Touching Real Life Stories
successful weight losers
know your vitamin deficiency
what is spirituality
early evening raga based songs
Most Popular Audio Songs
depression
YOUNG AND HEALTHY health score
Uplift your mood audiovisual waves
Funny Google assistant
Most Popular Video Songs
Hi!  Search ANYTHING,
                      Buy ANYTHING! 
  
  Time for SHOPPING !
  Everything from A to Z 24x7


Subscribe by Email

(◔ᴗ◔) Note for Subscribers: Please make sure your activation link has not gone to the spam folder of your email.  

FEATURED

Touching Real Life Stories
successful weight losers
know your vitamin deficiency
what is spirituality
Most Popular Video Songs
early evening raga based songs
depression
YOUNG AND HEALTHY health score
Uplift your mood audiovisual waves
Funny Google assistant
Most Popular Audio Songs

Calculate Your BMI

Flag Widget

Online Dictionary

   Word Search
Dictionary, Encyclopedia & more
*
by:

Online Radio

Online Radio

• ONLINE RADIO ♪ ♬ 
VBS
RADIO  VIVIDH BHARTI
• Old Is Gold ♪ ♩

Your Planetary Make-up